👁 0 views Views
धोखाधड़ी के आरोपी को जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गत एक वर्ष से फरार चल रहे धोखाधड़ी के एक आरोपी को चमरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव चमरी का ब्रजमोहन त्यागी है जो जनपद गाजियाबाद के थाना नंदग्राम के अंतर्गत पुलिस चौकी के पास रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हापुड़ कोतवाली पर धारा 420, 467,468, 471 तथा 120 बी के तहत मुकद्दमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878































