
पेपर्स पिज़्जा में घुसकर मारपीट करने वाले चार युवक हिरासत में
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित पेपर्स पिज़्ज़ा में घुसकर युवक और युवती के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।
आपको बता दें कि मामला कुछ दिन पुराना है लेकिन इसकी वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक दबंग व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ फ्रीगंज रोड पर स्थित पेपर्स पिज़्ज़ा में घुसा जहां उसने युवक और युवती के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि युवती का भाई अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में घुस आया जिसने उसके और उसके मित्र के साथ मारपीट की। मामले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस ने संज्ञान लिया और मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम निशांत पुत्र देवेंद्र राणा निवासी राजीव विहार हापुड़, अनमोल पुत्र राम भूल शर्मा तथा कृष्ण त्यागी पुत्र कपिल त्यागी निवासीगण अर्जुन नगर हापुड़ है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































