हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के द्वारा जनपद हापुड में महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी मिशन शक्ति व महिला सशक्तिकरण में उत्कर्ष सराहनीय कार्यों के लिए सोसायटी ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह आईएएस ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा, जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा, सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी, बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक दीपा तोमर को राज्य महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया।
सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ,सीएमओ डॉ रेखा शर्मा,डीआईओ रंजना शर्मा, एएलसी सर्वेश कुमारी,डीसी दीपा तोमर आदि के द्वारा जनपद में अपने विभाग के मूल कार्यों के साथ-साथ सरकार के महत्वपूर्ण अभियान मिशन शक्ति व महिला सशक्तिकरण में विशेष रुचि के साथ -साथ उत्कृष्ट कार्य किया गया ,जिसके लिए सोसाइटी ने बुधवार को जनपद हापुड की चार महिला अफसरों को राज्य महिला सशक्तिकरण पुरस्कार, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डा प्रवीण शर्मा, डा वेद प्रकाश, डीएमओ सतेन्द्र कुमार, फिरोज खान, डा दिनेश खत्री, डा दिलशाद अली, डा शंशाक, प्रिंस, शाहबाज आदि उपस्थित थे।






























