👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने पक्का बाग चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले चार बाइक सवारों के चालान किए. पक्केबाग से गुजरने वाले वाहन चालकों के पुलिस ने हेलमेट, आरसी, लाइसेंस, प्रदूषण आदि कागजों की जांच की.
बता दें कि दरोगा विजेंद्र पाठक ने पुलिस बल के साथ हापुड़ के पक्का बाग चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने लोगों की चेकिंग भी की और करीब चार वाहनों के चालान कर जमकर सबक सिखाया. पुलिस का कहना है कि किसी भी हाल में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.




























