हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोहरे का असर अब ट्रेनों के संचालक पर भी पड़ने लगा है। ऐसे में कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली मेमो, दिल्ली एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों का संचालन एक मार्च तक रद्द रहेगी। इसके साथ ही अवध एक्सप्रेस का संचालन भी हफ्ते में सिर्फ दो दिन का ही हो सकेगा। मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी जबकि दिल्ली से बरेली के बीच चलने वाली दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन 2 दिसंबर से 29 फरवरी तक के लिए रद्द किया गया है। इसके साथ ही लाल कुआं से आनंद विहार के बीच चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 29 फरवरी तक और कामाख्या से आनंद विहार के बीच चलने वाली कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस भी 7 दिसंबर से 1 मार्च तक के लिए निरस्त रहेगी। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच संचालित होने वाली अवध असम एक्सप्रेस का संचालन 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक अप डाउन सप्ताह में सिर्फ दो दिन संचालन होगा।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502

































