👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोतवाली पिलखवा के अंतर्गत तार चोर गिरोह परतापुर व सिखेड़ा रोड से चार हजार मीटर से अधिक विद्युत तार चोरी कर ले गए।
विद्युत अवर अभियंता द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के मुताबिक गांव परतापुर के जंगल से 792 मीटर तथा सिखेड़ा रोड गंदे नाले के पास से 3600 मीटर विद्युत तार चोरी चला गया। पुलिस जांच कर रही है तो विद्युत विभाग लाइन को दुरुस्त करने में लगा है।
































