हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों का आतंक देखने को मिला जहां बाइक सवार चार बदमाशों ने दुकान बढ़ा कर घर लौट रहे पिता-पुत्र पर हमला कर दिया. इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी राजीव को चाकू मार दिया जबकि बेटे प्रिंस को गोली मारकर घायल कर दिया. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की हैं. साथ ही एसओजी समेत तेजतर्रार पुलिस अफसर भी बदमाशों का सुराग लगाने में जुट गए हैं.
बता दें कि पिलखुवा में हाईवे स्थित किराना दुकान पर राजीव और उनका बेटा प्रिंस दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे थे. इस दौरान बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया जिसमें व्यापारी और उसका बेटा घायल हो गए. व्यापारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. ऐसा ना होने पर व्यापारियों ने पिलखुवा का बाजार बंद करने का आह्वान किया है.





























