हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो दरोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया. साथ ही एक दरोगा व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है.
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सर्राफा बाजार में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा सरूल हसन और इंद्रजीत को सस्पेंड कर दिया. वहीं पूर्व में लाइन हाजिर किए गए दो सिपाही रंजीत कुमार और राजकुमार शर्मा को भी सस्पेंड कर दिया गया है.
एसपी दीपक भूकर ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के उद्देश्य से दरोगा अरमान अहमद, सिपाही संजय कुमार तथा सत्येंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया. एसपी की इस कारवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























