हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराना बाजार के चौराहे से लेकर चाह कमाल चौराहे तक पिछले कुछ दिनों से तीन से चार स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है जिसकी वजह से रमजान के अवसर पर सुबह मस्जिद जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर लगी यह स्ट्रीट लाइटें पिछले चार-पांच दिनों से खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़कों पर अंधेरा फैला हुआ है। ऐसे में रात और तड़के के समय घर के बाहर निकलने में परेशानी होती है। सड़क पर गिरने का भी डर रहता है। लोगों की मांग है कि बिजली विभाग जल्द से जल्द खराब पड़ी लाइटों को दुरुस्त करें जिससे लोगों को परेशानी न हो।
बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना
🔊 Listen to this बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर के रहने वाले किसानों…
Read more






















