हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पिछले एक वर्ष में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य विभाग का दामन छोड़ते हुए इस्तीफा दे दिया है। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनिया गोयल ने इसी महीने इस्तीफा दिया है। जनपद हापुड़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 44 पदों के सापेक्ष 24 पद खाली पड़े हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। जनपद हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती शासन स्तर से की जानी है। इसके लिए पत्रकार भी किया जा रहा है। कोशिश है कि जल्द ही सभी रिक्त पदों पर स्टाफ तैनात किया जाए।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


























