
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): त्यौहारों को देखते हुए हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चार स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया गया है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे ने यात्रियों को सुविधा को देखते हुए 05734 किशनगंज से अमृतसर जानेवाली त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन दो अक्तूबर से शुरू हो गया है। इसका संचालन 13 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को होगा। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1:15 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद मेरठ के लिए रवाना हो जाएगी। 05733 अमृतसर से किशनगंज तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन चार अक्तूबर से 15 नवंबर तक संचालित होगी। जो प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1:30 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद खुर्जा के लिए रवाना हो जाएगी।
वहीं आनंद विहार से जोगबनी को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी और सुबह 10:18 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आएगी और दो मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद की दिशा में रवाना हो जाएगी। वापसी में जोगबनी से प्रत्येक रविवार को ट्रेन का संचालन आनंद विहार के लिए होगा शाम को चलने के बाद अगले दिन रात्रि में 12:48 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आएगी।
दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच 27 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन का प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालन होगा और रात्रि 12:48 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आएगी। वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को सीतामढ़ी से ट्रेन दिल्ली के चलेगी और शनिवार रात्रि 22:23 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन को दो मिनट का ठहराव मिलेगा। नई दिल्ली से गोरखपुर के तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन चलेगी जो दोपहर 3:32 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में शनिवार को सुबह गोरखपुर से चलकर स्पेशल ट्रेन रात्रि 21:08 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आएगी
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























