👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में कुछ लोग चोटिल हो गए। वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
मामला गुरुवार का है जब दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर चार लोग बैठे हुए थे जिसकी अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान सभी लोग यहां-वहां गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों का हाल जाना। साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































