👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार की देर रात ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. इस दौरान दीपक भूकर ने निरीक्षक मुनीश चौहान, दरोगा सुरेश पाल और दो हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की है. इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हापुड़ के एसएसवी पुलिस चौकी और पिलखुवा में बस अड्डे पर लगी थी. पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही सामने आई जिसके बाद इन सभी पर गाज गिर गई और चारों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया.




























