
सड़क हादसे में बच्ची समेत चार घायल, तीन रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सबली कट के पास गुरुवार की तड़के करीब 5:30 बजे दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। सड़क हादसे के दौरान उत्तराखंड डिपो की बस का चालक तथा पिकअप वाहन में सवार महिला, उसकी बेटी और एक व्यक्ति घायल हो गए। कुल मिलाकर दोनों वाहनों के चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जिनमें से तीन को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड डिपो की एक बस और एक पिकअप की भिड़ंत हो गई। यह हादसा साब्ली कट के पास हुआ। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में सवार लोगों का हाल जाना। उत्तराखंड डिपो की बस का चालक सतपाल भी घायल हो गया जबकि पिकअप में आगे बैठी बच्ची, उसकी मां और व्यक्ति भी घायल हो गए। पुलिस ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483

































