
क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम उबारपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में घटित विवाद की घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव उबारपुर के संजय,गोपाल,मुजाहिद व सोनू है।पुलिस ने चारो को जेल भेज दिया है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























