हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल नरेंद्र कुमार के चार लोगों ने मारपीट कर और जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल नरेंद्र कुमार गुरुवार की शात 7 बजे गणना कार्यालय में ड्यूटी पर थे कि गांव लावड़ चिदौली के अर्जुन, विकार, रोहित व गगन आए और नरेंद्र कुमार के साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। नरेंद्र कुमार ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि किन्ही कारण से उसका पत्नी से विवाह चल रहा है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांछ शुरु कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























