जनपद हापुड से चार बदमाश 6 माह के लिए हुए तड़ीपार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड पुलिस ने चार बदमाशों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।चाल वर्ष-2024 में पुलिस अबतक 37 बदमाशो को जिला बदर कर चुकी है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हापुड पुलिस द्वारा चार शातिर अपराधियों को जिलाबदर कराया गया है।
पुलिस शुक्रवार को जिला बदर बदमाशो के घर पहुंची और माइक पर घोषणा कर बताया गया कि बदमाश को जिला बदर घोषित किया गया है।यदि इस अवधि मे वह जनपद सीमा मे रहता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और शरण दाता को भी नही बख्शा जाएगा।
जिलाबदर बदमाश हैं-पिलखुवा के गांव आजमपुर दीपा का दानिश, धौलाना के गांव पिपलैडा का मोहसिन, सिम्भावली के गांव वैट का जावेद तथा बहादुरगढ के गांव भदस्याना का मनीष है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























