हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : की गढ़ रोड पर शुक्रवार की सुबह यातायात नियमों की अनदेखी की एक तस्वीर सामने आई जहां बिना नंबर की बाइक पर चार छात्र बिना हेलमेट लगाए जाते हुए दिखाई दिए. बाइक पर गौर किया जाए तो आगे की नंबर प्लेट पर नंबर अंकित होने की जगह पेंट हुआ है.
नाबालिग के हाथों में परिजनों ने जिस तरह बाइक सौंपी है उसे देख कर ऐसा लगता है कि यह कभी भी लापरवाही बन सकती है. बता दें कि एक तो नाबालिग के हाथों में बाइक की चाबी, दूसरा तय संख्या से अधिक सवारियों का बाइक पर बैठना, तीसरा किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया, चौथा बाइक पर नंबर अंकित न होना. ऐसे में पुलिस को चेकिंग अभियान चलाकर इस तरह नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने की जरूरत है
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























