हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली निवासी एक युवक से पुर्तगाल में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंभावली के गांव रतूपुरा निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि हरोड़ा मोड निवासी एक व्यक्ति से उसका परिचय हुआ जिसके बाद ठगों ने उसे झांसा दिया कि वह उसके भाई तारीक की विदेश में नौकरी लगवा देंगे। पीड़ित ठगों की बातों में आ गया और उसने चार लाख रुपए दे दिए। इसके बाद ना तो नौकरी लगवाई और ना ही पैसे लौटाए। न्याय के लिए पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जहां तीन के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483




























