
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी शलभ गर्ग ने जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के रहने वाले सोविन्द्र और उसके साथियों पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सूकर फॉर्म के नाम पर इस ठगी को अंजाम दिया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
शलभ गर्ग अपनी मां सुषमा गर्ग के साथ रहते हैं और सूकर पालन का व्यवसाय शुरू करने का सपना देख रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दयानगर के सोवेंद्र से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और सविंदर ने चालक को साझेदारी में व्यापार करने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद उसने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद सोविंदर ने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर शलभ को कई जमीन दिखाई। इसके बाद खाता संख्या 148 खसरा संख्या 46 की जमीन पर बात पक्की हुई। आरोप है कि सोविंदर ने शलभ को बताया कि जमीन की सरकारी कीमत 20 लाख रुपये है जबकि बाजार मूल्य 80 लाख रुपए है। उसने 14 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। धीरे-धीरे आरोपी ने कुल 40 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्यवाही की मांग की जिनके आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























