
👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थाना पिलखुवा व सिम्भावली के सात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है जिनका नागरिकों के प्रति व्यवहार व कार्यप्रणाली पुलिस संहिता के विरुद्ध थी। लाइन हाजिर होने वालों में चार दरोगा व तीन आरक्षी शामिल है। ये पुलिस वाले थाना पिलखुवा में तैनात दरोगा भानु प्रताप, अभिषेक प्रताप सिंह, हेमंत सिंह व आरक्षी राजकुमार, राहुल कुमार तथा सिंभावली का दरोगा राजदीप दिनकर व आरक्षी वीरेंद्र सिंह है। कप्तान की इस कड़ी कार्रवाई से हडकंप मचा है और कप्तान की यह कड़ी कार्रवाई अन्य पुलिस वालों को चेतावनी भी है।





























