👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कस्बा बाबूगढ़ छावनी में बुधवार की अपराह्न मेन चौराहे पर खड़े थ्री व्हीलर में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिक कारण गांव छपकौली का आटो चालक आरिफ सहित चार लोग घायल हो गए और वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। वाहनों की कतारें लग गई और मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।
बाबूगढ़ थाने में तैनात दरोगा वासुदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से रेस्कयू अभियान चलाया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। एक ट्रैक्टर की मदद से मौके से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हुआ।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































