हापुड़ सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए जिन्हें धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं दो घायलों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि मामला बुधवार की देर रात का है जब जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के धौलाना-मसूरी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों तेज गति में थी और अनियंत्रित होने के चलते यह हादसे हुआ। हादसे में चार लोग घायल हो गए जिनमें से एक महिला भी शामिल है।
बाइट
चारों घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि जिस दौरान यह हादसे हुआ। उस समय काफी तेज आवाज आई। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिनकी मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























