
👁 39 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ः जिला खनन अधिकारी प्रशांत कुमार की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान चार डंपरों को पकड़ा गया, जो बिना वैध अनुमति के मिट्टी का परिवहन कर रहे थे। इस मौके पर जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर सभी डंपरों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। जिला खनन अधिकारी के अनुसार, लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके चलते मंगलवार देर शाम यह कार्रवाई की गई। टीम ने संदिग्ध क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई और छापेमारी के दौरान इन डंपरों को पकड़ा। उन्होंने संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि बिना अनुमति खनन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



























