
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से चार नाले बनाए जाएंगे जिसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी गई है। हापुड़ के ईदगाह रोड, रामपुर रोड, सिकंदर गेट और मेरठ रोड पर बस अड्डे के पास नालों का निर्माण सही प्रकार से न होने के कारण जल निकासी बाधित होती है। बरसात के मौसम में जल निकासी सही न होने की वजह से आसपास के दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में जल भराव अधिक रहता है। ऐसे में लोगों को राहत दिलाने के लिए नालों का निर्माण कराने की तैयारी है जिसके लिए शासन को डीपीआर बनाकर भेज दिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































