हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सिंभावली शुगर मिल को करीब छह लाख कुंटल गन्ना कम मिलेगा क्योंकि किसानों की मांग के चलते चार केंद्रों को अन्य जिलों की शुगर मिल से जोड़ दिया गया है। किसानों ने भुगतान न होने के चलते नाराजगी जाहिर की थी और सिंभावली चीनी मिल से जुड़े 10 से अधिक केंद्रों को बदलवाने की मांग की थी। ऐसे में चार केंद्रों को अन्य जिलों की शुगर मिल से जोड़ दिया गया है।
जनपद हापुड़ की सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक बकाया है जिसके चलते किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में किसानों ने सिंभावली शुगर मिल से जुड़े केंद्रों को अन्य केंद्रों से जोड़ने की मांग की जिसके बाद शासन ने सैदपुर झड़ीना केंद्र को मवाना चीनी मिल, नली हुसैनपुर के केंद्र को नंगलामल चीनी मिल, तिबड़ा केंद्र को अनामिका और अयादनगर दक्षिणी केंद्र को अनामिका चीनी मिल से जोड़ दिया है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038





























