👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की यातायात पुलिस ने बाबूगढ़ के जीडीपी स्कूल की चार बसों को सीज किया है जबकि सड़क हादसे का शिकार हुई एक बस थाने में खड़ी है। यातायात विभाग का कहना है कि सीज की गई बसों की हालत बेहद खस्ता है। ऐसे में यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि बाबूगढ़ के जीडीपी स्कूल की एक बस सोमवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें 40 छात्र सवार थे। ऐसे में करीब डेढ़ दर्जन छात्रों को मामूली चोटें आई। बताया जा रहा है कि स्कूल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए खस्ताहाल बसों का संचालन कर रहा था। ऐसे में यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चार बसों को सीज कर दिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























