बाइक चोर चार, बरामद बाइक दो
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने चार बाइक चोरों से दो बाइक व दो चाकू बरामद किए है।पुलिस ने बदमाशो को जेल भेज दिया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में घटित मोटर साइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल व दो अवैध चाकू बरामद किए है।आरोपी गांव मदापुर पिलखुआ का जाकिर,जाफर कालोनी मसूरी गाजियाबाद का अरमान गांव पिपलैडा का साकार व असद है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धौलाना क्षेत्र से चोरी गई बाइक बरामद की है।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur


































