हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सूर्या इंटरनेशनल नामक जूता फैक्ट्री में काम करने वाले चार बांग्लादेशियों को एटीएस ने पकड़ा है जिनकी तलाशी के दौरान एटीएस को फर्जी दस्तावेज और बांग्लादेश के सिम कार्ड भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी भागने की फिराक में थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह फर्जी दस्तावेजों के सहारे मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में रह रहे थे जिनसे फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बांग्लादेश के सिम व कुछ अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
खरखौदा में रह रहे थे:
हापुड़ के समीप के गांव मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में चारों बांग्लादेशी पिछले दो वर्षों से रह रहे थे। इसमें दो सगे भाई और बाप बेटे शामिल हैं। चारों अपनी पहचान छिपाकर दो साल से धीरखेड़ा में स्थित सूर्या इंटरनेशनल नामक जूता फैक्ट्री में काम कर रहे थे जिन्हें मेरठ एटीएस प्रभारी धर्मेंद्र यादव की टीम ने सूचना के आधार पर खरखौदा क्षेत्र में रह रहे इन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।
यह हुए गिरफ्तार:
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बांग्लादेश के निलफामरी जिले के दोखिन तीतपारा गांव निवासी मोहम्मद माजिदुल खान, मोहम्मद मोंटू खान, बोगरा जिले के चुनियावाड़ा गांव निवासी मोहम्मद मोज्जीम खान और उसके बेटे सोजीब खान के रूप में हुई है।
यह कागजात हुए बरामद:
आरोपियों से 10 फर्जी आधार कार्ड, पांच फोटो पहचान पत्र, दो पैन कार्ड, एक डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, दो ई-शर्म कार्ड, एक पासपोर्ट बरामद हुआ है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































