हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने करीब तीन लाख रुपए के तीन पेटी पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शुक्रवार की रात गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच उसने बागड़पुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान अमरोहा के गजरौला क्षेत्र की ओर से आ रही एक कार को रूकने का इशारा किया। इसके बाद कार में मौजूद चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवा लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से तीन लाख रुपए के पटाखे बरामद हुए। आरोपी यह पटाखे अमरोहा से दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे जबकि ऐसा करना नियम विरोध है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली के गाजीपुर निवासी अजय, अमित, शाहिद, रेशम पाल को गिरफ्तार कर लिया जिनके खिलाफ पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

































