हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ थाना धौलाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर सात बाइक व बाइक पार्टस बरामद किए है। पुलिस ने गुरुवार को चारों वाहन चोरों को जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने धौलाना के गांव लालपुर सौलाना के अरबाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी गांव नारायणपुर बास्का में एक दुकान पर चोरी की बाइकों के नम्बर व चैसिस नम्बर बदल देते हैं और उन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर बेचते है।
पुलिस ने आरोपी द्वारा बताई गई दुकान पर छापा मार कर लालपुर सौलाना के नईम व जुबैर तथा बड़ौदा सिहानी के शाहरुख को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से सात बाइक व पार्टस बरामद किए है।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:

































