👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के मौहल्ला किला कोना में गत दिनों दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौहल्ला किला कोना में 02 पक्षों में हुए विवाद व झगड़े की घटना में संलिप्त चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी मौहल्ला किला कोना के नासिर व उसका भाई राशिद तथा मौ राशिद व मौ शाहिद है।पुलिस ने चारों लोगों को जेल भेज दिया है।





























