
मोनाड यूनिवर्सिटी के पास मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मोनाड यूनिवर्सिटी के पास हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मनीष पुत्र नरेश निवासी गांव अनवरपुर थाना पिलखुवा, प्रवीण पुत्र सुरेश निवासी रनाईच थाना पहासुद्दीन बुलंदशहर और यश पुत्र संजय तथा दीपक पुत्र कैलाश निवासीगण बड़ौदा हिन्द्वान थाना पिलखुवा को गिरफ्तार कर दबोच लिया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अभिषेक नाम के युवक के साथ मारपीट की थी जिसके बाद वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926































