हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात गश्त के दौरान स्थानीय पुलिस की गौकशों से मुठभेड़ हो गई जोकि खेतों में प्रतिबंधित पशु का कटान कर रहे थे। उसके बाद पुलिस ने बदमाशों से बाहर आने के लिए कहा तो वह भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों को रोकने के लिए घेराबंदी की तो उन्होंने थाना प्रभारी समेत टीम पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने बदमाशों का मुंह तोड़ जवाब दिया और दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दो घायल समेत कुल चार आरोपियों को धर पहुंचा। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी खेतों में उन्हें जरा सी आहट हुई जिसके बाद पुलिस ने टॉर्च मार कर जांच शुरू की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मौके से टीम को प्रतिबंधित पशु के अवशेष भी बरामद हुए हैं। शाहरुख और नासिर के पैर में गोली लगी है।
दरअसल मुखबिर की सूचना पर पहुँची थाना सिम्भावली पुलिस की गोकशी कर रहे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में दो घायल सहित चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से प्रतिबंधित पशु मांस, अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं पशु कटान करने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने नासिर पुत्र अख्तर, शाहरुख पुत्र नफीस, इकरार पुत्र इस्माइल व इरफान पुत्र बुन्दू निवासीगण ग्राम वैठ थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के गौकश अपराधी है जिनके विरुद्ध गोकशी व गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























