लेखपाल के साढ़े चार हजार पदों पर होगी भर्ती










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लखनऊ उत्तर प्रदेश में चालू वर्ष में 4443 लेखपालों की राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के कारण लेखपाल संवर्ग के लगभग साढ़े चार हजार पद खाली हो गए है। प्रदेश सरकार ने इन पदों पर भर्ती कराने की तैयारी शुरु की है।

प्रदेश में लेखपाल के 30827 पद सृजित हैं। राजस्व परिषद ने चयन वर्ष-2018, 2019-20 व 2020-21 में राजस्व निरीक्षक के पद पर 1222 लेखपालों की प्रोन्नति गत अप्रैल मे की थी। इसके बाद प्रदेश में लेखपाल के 19509 पद भरे, जबकि 11328 पद खाली थे। इन 11328 पदों में से 8085 पद भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा करा चुका है। इन पदों पर भर्ती पूरी संम्पन्न हो भी जाती है, तो भी 3243 पद खाली रहेंगे। राजस्व परिषद ने बीते अगस्त में चयन वर्ष 2021-22 में 1221 और लेखपालों को राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति किया गया है। इससे अब 4463 पद खाली हो गए है। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया ने सभी मंडलायुक्तों से कहा, चयन वर्ष 2020-21  व 2021-22 के साथ ही चयन वर्ष 2022-23 का अधियाचन भी उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजना है, इसलिए मंडल में लेखपाल पद की कुल रिक्तियों के आधार पर अधियाचन राजस्व परिषद को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। ताकि लेखपाल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र शुरु हो।

पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041








Related Posts

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील के गांव सौलाना में आयोजित विवाह समारोह ने अंततः अनोखी विदाई के साथ इतिहास रच…

Read more

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में खाद्य पदार्थ के नाम पर जहर बेचा जा रहा है जिससे लोगों को स्किन कैंसर, लीवर की समस्या…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नाबालिग बेटी ने अपनी सगी मां पर लगाया अधेड़ को बेचने का आरोप, हर रात किया रेप

नाबालिग बेटी ने अपनी सगी मां पर लगाया अधेड़ को बेचने का आरोप, हर रात किया रेप

कैंटर व ट्रक की भिड़ंत के दौरान फंसे चालक को पुलिस ने बाहर निकाला

कैंटर व ट्रक की भिड़ंत के दौरान फंसे चालक को पुलिस ने बाहर निकाला
error: Content is protected !!