हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित त्रिलोकीपुरम गली नंबर एक में पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जो कि लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है. यहां दो मकान ऐसे हैं जिनकी नींव खुदाई के दौरान प्रभावित हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडर ग्राउंड पाइपलाइन बार-बार फट जाती है जिससे लीकेज होती है. इस लीकेज का प्रभाव उनकी नींव पर पड़ रहा है. जब जेसीबी मशीन ने खुदाई की तो उनकी नींव और भी ज्यादा कमजोर हो गई.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बाधित होने से वह पिछले एक हफ्ते से पानी के लिए तरस रहे हैं. इसके लिए उन्हें यहां-वहां भटकना पड़ रहा है. इस दौरान आशा देवी समेत दो के मकानों की नींव प्रभावित हुई है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























