हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन मंदिर, शंकर गंज की वेदी का शिलान्यास हापुड़ में बुधवार को किया गया।अभिषेक जैन शास्त्री (नोएडा) ने विधि विधान के साथ वेदी के शिलान्यास को सम्पन्न कराया। उन्होंने कहा कि मन्दिर निर्माण बहुत ही श्रेष्ठ एवं पुण्य का कार्य है, मन्दिर समाज में धर्म प्रभावना को बढाने का कार्य करते है, श॔कर गंज जैन चैतालय का जीर्णोद्धार कर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य जैन समाज द्वारा किया जा रहा है। जैन समाज के संरक्षक इंजीनियर सतीश कुमार जैन, प्रमोद कुमार जैन, अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन एव पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, विकास जैन, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, राजेश जैन, सुशील जैन, पकज जैन, राजीव जैन, सुधीर जैन, आर के जैन एडवोकेट, अर्चित जैन, सरोज जैन, बीनू जैन एडवोकेट, बबीता जैन, नरेंद्र जैन सहित बडी संख्या मे जैन धर्म के अनुयायियों ने समारोह मे भाग लेकर पूजन कर शिलाये स्थापित करायी।
Admission Open Now for SA International School : 9625816920

“Summer classes on” Get your child enrolled now!






























