हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर शुक्रवार को एक आवासीय छात्रावास के निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। नेह नीड फाउंडेशन के तत्वाधान में इस आवासीय छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। छात्रावास के लिए नेह नीड फाउंडेशन ने बृजघाट में दस बीघा जमीन खरीदी है। फाउंडेशन की अगुवाई में बनने वाले छात्रावास के लिए भूमि पूजन संत अतुल कृष्ण भारद्वाज, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवघेशानंद गिरी, विहिप के मार्ग दर्शक दिनेश चंद, सांसद राजेंद्र अग्रवाल आदि धर्म प्रेमियों ने कराया। बृजघाट पर छात्रावास के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।
नेह नीड फाउंडेशन के संस्थापक न्यासी कन्हैया लाल ने बताया कि बृजघाट पर निर्माणाधीन छात्रावास में झोपड़ी व मलिन बस्तियों में रहने वाले वंचित बच्चों को रख कर उन्हें शिक्षा दी जाएगी और संस्कारित बना कर देश की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। यहीं फाउंडेशन का लक्ष्य है। छात्रावास में 20-20 कमरे बालक व बालिकाओं के लिए, 5 साधक आवासीय कक्ष, 5 अतिथि आवासीय कक्ष तथा चार सौ लोगों की क्षमता वाला बहुउद्देशीय सभागार बनाया जाएगा।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625






























