
जनपद हापुड़ का स्थापना दिवस मनाया गया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जिला पंचायत हापुड के सभागार में सोमवार को हापुड़ ज़िले का 14 वां स्थापना दिवस केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर जिला बनाओ आंदोलन के संयोजक रहे डॉक्टर एस॰के॰कौशिक को पुष्प गुच्छ भेंट कर व माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रेखा नागर ने की तथा संचालन प्रशासनिक अधिकारी देवी सहाय ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता पं॰ नानक चंद शर्मा, मनोज बाल्मीकि, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक सरदार राजेन्द्र सिंह औलख, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी, प्रशासनिक सदस्य कपिल प्रजापति, सतीश प्रमुख, सुभाष प्रधान, हरिसिंह मास्टर, गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
एक अन्य समाचार के अनुसार हापुड के वरिष्ठ पत्रकार सत्यप्रकाश सीमन ने बताया कि उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री बहन मायावती ने हापुड की जनसभा में उस समय स्पष्ट घोषणा की थी कि मैं हापुड को जिला किसी के कहने पर नही बना रही हू बल्कि बसपा की छोटे जिले बनाने की नीति है और नीति को अमली जामा पहनाने के लिए ही हापुड व शामली को जिला घोषित कर रही हूं।बहन जी की इस घोषणा का तालियां बजाकर स्वागत किया गया।ईहापुड न्यूज ने उस पत्र को भी प्रकाशित किया है जिसके आधार पर बहन जी ने हापुड को जिला घोषित किया।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838



























