हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी का स्थापना दिवस स्थित कैंप कार्यालय पर मनाया गया। धौलाना विधानसभा के सभी पदाधिकारियों व धौलाना विधानसभा अध्यक्ष सदाकत राणा ने केक काटकर पार्टी का झंडारोहण करके राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की विचारधारा और पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताया। साथ ही आने वाले लोकसभा 2024 चुनाव के लिए पार्टी से ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी जिताने का वादा किया। नगर अध्यक्ष डासना मो. शाहिद अली ने पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष पिलखुवा अब्दुल कलाम अंसारी ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर पार्टी का 66 वां स्थापना दिवस मनाया । इस मौके पर डॉ नजर मो. इकराम ठेकेदार, रिजवान हसरत, जफ़र मो0 ग्राम अध्यक्ष नहाल, नासिर,नवाज़िश मुकद्दम देहरा, जवेद चौधरी, अफसर भाई कारी मोहर्रम, जवेद भाई प्यार मो0,अब्दुल रहमान,शेर मो0, आज़ाद भाई, नाज़िम, इरफान पठान, फरमान अली, हाफिज हामिद, इसरार भाटी,इमामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483





























