हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू का इस वर्ष दूसरा मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वाइन फ्लू का दूसरा यह मामला सिपाही में सामने आया है जिसका उपचार मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी को बुखार की शिकायत हुई, जांच करने पर पुलिसकर्मी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ जे पी त्यागी ने बताया कि जनपद की एक पुलिस चौकी पर तैनात व्यक्ति को बुखार की शिकायत हुई थी जिसकी स्वास्थ्य जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसी के साथ जेपी त्यागी ने बताया कि स्वाइन फ्लू का यह इस वर्ष का दूसरा मामला सामने आया है। फिलहाल मरीज का उपचार मेरठ में चल रहा है.
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























