हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। ग्राम प्रधानपति पंकज शर्मा के यहां ब्राह्मण समाज की एक मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सुधीर शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, पंकज शर्मा, देव योग शर्मा, ईश्वर शर्मा, धर्मपाल शर्मा, झंडू प्रसाद शर्मा, प्रवीण चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ
🔊 Listen to this चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध और इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से…
Read more























