भूतपूर्व सांसद भी जनसम्पर्क हेतु मैदान में उतरे










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भूतपूर्व सांसद रमेश चंद तोमर भी भाजपा की उपलब्धियों को गिनाने हेतु जनसम्पर्क के लिए मैदान में उतर गये हैं।
भूतपूर्व सांसद रमेश तोमर ने पदयात्रा के दौरान हापुड़ के ग्राम तुमरैल में लोगों से जनसंपर्क करके उनकी समस्याओं को सुना ।लोगों ने पूर्व सांसद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया ।लोगों ने अपनी प्रमुख समस्या गन्ने का भुगतान और ट्यूबवेल के बिलों में जल्द से जल्द संशोधन के लिए सांसद से मांग की,जिस पर भूतपूर्व सांसद ने जल्द ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया और कहा कि भाजपा सर्व समाज के लिए बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। भाजपा नेता अनुज शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गरीब लोगो को चलाई जा रही समस्त कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है।इसमें किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की बिल्कुल लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री हेमंत त्यागी ने लोगो से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने के लिए कहा।इस मौके पर अमित कसाना,रोहन शर्मा,सुनील शर्मा, भाजपा पवन शर्मा,बृजेश पटेल,राधेश्याम,भानु शर्मा,सागर शर्मा,आदित्या शर्मा ,वैभव शर्मा,रमेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट: *7505835891







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!