
👁 0 views Views
नगर पालिका के करों में वृद्धि के प्रस्ताव का भूतपूर्व विधायक का विरोध
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह भी नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा जलकर, गृहकर में 10-12 गुना वृद्धि के प्रस्ताव से खफा नजर आए है।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने अधिशासी अधिकारी को लिखे पत्र में प्रस्तावित करों में वृद्धि का विरोध करते हुए कहा कि प्रस्ताव से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने टैक्स दरों पर पुन विचार करने तथा न्यूनतम दरों में ही वृद्धि करने की अपील की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























