भूतपूर्व विधायक को मुजफ्फरनगर जनपद में मनरेगा बचाओ यात्रा के पर्यवेक्षक नियुक्त










भूतपूर्व विधायक को मुजफ्फरनगर जनपद में मनरेगा बचाओ यात्रा के पर्यवेक्षक नियुक्त
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह को मनरेगा बचाओ यात्रा का पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर हापुड़ जिले के कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और AICC की संस्कृति पर उन्हें 13 फरवरी को उत्तर प्रदेश में निकाल जा रही मनरेगा बचाओ यात्रा में मुजफ्फरनगर जनपद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है और आश्वासन दिलाया है कि वे आला कमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में करोड़ों मजदूरों के हकों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। मजदूरों की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और उनका शोषण कभी नहीं होने देगी। इसके लिए कल 13 फरवरी को जनपद हापुड़ में रामलीला ग्राउंड शहीद स्मारक से एक पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जहां सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन हिस्सा लेंगे और इस यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाएंगे।

कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012








  • Related Posts

    छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय गुरुवार को हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां…

    Read more

    हापुड़ निवासी रिटायर्ड दरोगा ने मेरठ में पत्नी संग की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मूल रूप से हापुड़ के गांव ददायरा श्यामपुर के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा ने मेरठ में अपनी पत्नी संग फांसी लगाकर जान दे…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण

    छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण

    हापुड़ निवासी रिटायर्ड दरोगा ने मेरठ में पत्नी संग की आत्महत्या

    हापुड़ निवासी रिटायर्ड दरोगा ने मेरठ में पत्नी संग की आत्महत्या

    टी 0बी0 व कैंसर के सयुंक्त स्क्रीनिंग शिविर लगाए गए

    टी 0बी0 व कैंसर के सयुंक्त स्क्रीनिंग शिविर लगाए गए

    वेद, संस्कार और संस्कृति का संदेश दे रहा ऋषि बोधोत्सव

    वेद, संस्कार और संस्कृति का संदेश दे रहा ऋषि बोधोत्सव

    नाबालिग किशोरी ने दिया बेटे को जन्म

    नाबालिग किशोरी ने दिया बेटे को जन्म

    लेबर कोड के विरोध में यूपी-उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स का प्रदर्शन

    लेबर कोड के विरोध में यूपी-उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!