हापुड़ के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह संगठन सृजन अभियान में बुलंदशहर जिले के कॉर्डिनेटर नियुक्त












हापुड़ के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह संगठन सृजन अभियान में बुलंदशहर जिले के कॉर्डिनेटर नियुक्त
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हापुड के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह को संगठन सृजन अभियान में बुलंदशहर जिले का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया हैं। उनकी नियुक्ति पर जिला व् शहर कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त हैं और पूर्व विधायक गजराज सिंह को यह नई जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया हैं।गजराज सिंह ने कहा हैं कि रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान की एक महत्वपूर्व बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रदेश के सभी पूर्व और नए पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और समस्त फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष गण आमंत्रित किए गए थे। जहां सभी जनपदों से कॉर्डिनेटर की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में अब संगठन को एक विशाल रूप देने के कार्य की शुरुआत होने जा रही है । जिसके लिए सभी जनपदों में कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। ये कॉर्डिनेटर अपने अपने जनपदों में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। जिसमें बूथ स्तर तक की इकाई संगठन के पदाधिकारियों द्वारा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। जिसकी शुरुआत पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कर दी हैं।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!