हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत सिंह शुक्रवार को गांव बिगास, छतनौरा, गांव गोहरा पहुंचे और डेंगू, मलेरिया और टायफाईड के चुंगल में फंसे लोगों से मुलाकात की। कृष्णकांत ने उन परिवारों को सांत्वना दी जिनके यहां बीमारी के कारण मौत हुई है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों से बात की और स्थित के बारे में जाना।
कृष्णकांत ने कहां कि गांवों की नालियों में मच्छर पनप रहे हैं जिससे बीमारियों का खतरा है। गांव बिगास में डेंगू, मलेरिया और टायफाईड के कारण पिछले 10 दिनों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। छतनौरा में 21 वर्षीय नौजवान गौरव की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गाँव में सौ से ज्यादा लोग मौसमी बुखार से ग्रसित हैं। इस दौरान कृष्णकांत ने गाँव गोहरा में बुखार की चपेट में आकर जान गंवाने वाले समरपाल और मुक्तेश्वरा में बरन सिंह के परिजनों से मुलाकात की।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में





























