👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी निखिल चोपड़ा सोमवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे जहां उन्होंने अपने पिता हरिंदर सिंह चोपड़ा की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। पूर्व खिलाड़ी के पिता का तीन दिन पूर्व निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार गुरुग्राम में ही हुआ था। सोमवार की सुबह वह अपने पिता की अस्थियां लेकर गंगानगर पहुंचे और पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। इस दौरान वह भावुक हो गए। निखिल चोपड़ा के साथ उनके भाई विक्रम चोपड़ा, भाभी प्रिया, जीजा सुजीत गुलाटी, भांजी निशा आदि उपस्थित रहे।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261




























