👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद हापुड़ की सीबीएसई की जिला टॉपर रही यशस्विका तिवारी को सम्मानित किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बता दें कि इस वर्ष यशस्विका ने दीवान से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला टॉप किया है जिन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की जहां अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र को सम्मानित किया। इस दौरान छात्रा की माता कविता तिवारी भी उपस्थित रही।





























