पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, पुलिस फोर्स मौके पर










हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव अनूपुर डिबाई में उस समय सनसनी मच गई जब एक भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से पूर्व प्रधान 40 गुलजार अहमद की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी मृतक का 22 वर्षीय भतीजा गुलफाम है। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह व पुलिस फोर्स मौजूद है।

पुलिस मौके पर:

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार की शाम का है जब गांव अनूपुर डिबाई के पूर्व प्रधान गुलजार अहमद पुत्र उम्मेद रोजा खोलने की तैयारी कर रहे थे कि शाम करीब छह बजे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गुलजार अहमद को उनके भतीजे ने अपने मामा के साथ मिलकर गोली मारी जिससे गुलजार की मौके पर ही मौत हो गई। गुलजार की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।

राहगीर भी घायल:

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है जहां दो हथियारबंद हमलावरों ने मस्जिद के बाहर पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस हमले में एक राहगीर भी घायल हो गया।








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!